..................... Bollywood's Mona Darling... | बॉलीवुड की मोना डार्लिंग... - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड की मोना डार्लिंग...

By Staff

Monalisa
पाकिस्तान के टीवी जगत की स्मृति इरानी समझे जाने वाली मोनालिजा पर बॉलीवुड मेहरबान हो गया है। उसने पूजा भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म कजरारे से बालीवुड में प्रवेश किया है। फिल्म के हीरो हिमेश रेशमिया और निर्माता भूषण कुमार हैं।

फिल्म से जुडी कई बातें रोचक हैं जैसे कि पूजा भट्ट पहली बार अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए नहीं बल्कि भूषण कुमार के लिए फिल्म का निर्देशन कर रही है। दूसरा भूषण कुमार इस पाकिस्तानी हसीना मोनालिजा से इतना प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने उसे इस फिल्म के अलावा अन्य दो फिल्मों के लिए भी अनुबंधित किया है।

भारतीय फिल्म में काम करके मोना अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रही है। कजरारे के बारे में उसने कहा कि बॉलीवुड में वह इस फिल्म से प्रवेश कर बहुत खुश है। इसमें उसकी बहुत भावनात्मक भूमिका है।

वैसे अब पाकिस्तानियों को यह शिकायत नहीं रहनी चाहिए कि बॉलीवुड वाले सिर्फ पाकिस्तानी अभिनेता को ही भाव देते हैं, पाकिस्तानी अभिनेत्री को नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X