मैं हूं प्रेम रोगी, मेरी दवा तो कराओ

उदिता गोस्वामी और मोहित सूरी का रोमांस बालीवुड में चर्चा का विषय रहा है और वे काफी समय से एक दूसरे के साथ रहे। लेकिन उदिता को अचानक न जाने क्या सूझा कि वे मोहित से अलग हो गई और मोहित का दिल टूट गया।
इस बात का जिक्र जब उन्होंने अपने कुछ दोस्तों से किया तो उन्होंने वही पिटापिटाया फार्मूला मोहित को सुझाया कि रूठी महबूबा को मनाना है तो दूसरी लड़की से दोस्ती करके उसका दिल जलाओ। बस फिर क्या था, मोहित जो कि फिल्म राज 2 का निर्देशन भी कर रहे हैं, उन्होंने इसकी हीरोइन कंगना राणावत से अपने रोमांस की झूठी खबर फैला दी, ताकि उदिता उनके पास दौडी़ दौडी़ चली आये, लेकिन मोहित की इस कारगुजारी का उदिता पर उलटा असर हुआ।
मोहित के पास आना तो दूर, उसने मोहित से इस बारे में कोई सफाई तक मांगने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद मोहित समझ गये कि अब यहां उनकी कोई दाल नहीं गलने वाली है। इससे वे इतना तनाव में आ गये कि राज 2 की शूटिंग के दौरान वे भावुक हो गये और अपने दोस्त इमरान हाशमी के कंधे से लगकर फूट फूटकर रोने लगे।
मोहित की उदिता के प्रति यह दीवानगी देखकर सभी मोहित को दिलासा देने लगे। लेकिन मोहित हैं कि पूरे मजनू बन गये हैं और किसी के समझाने से कुछ भी समझ नहीं रहे हैं। मोहित की यह हालत देखकर इमरान हाशमी से लेकर कंगना राणावत तक सभी मोहित को उसके बिछडे़ प्यार उदिता से मिलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। आगे आगे देखिये होता है क्या..!


Click it and Unblock the Notifications