मिथुन ने नहीं बुलाया अमिताभ को

यही वजह है कि मिथुन ने अपने बेटे मिमोह की फिल्म जिमी के प्रीमियर में अमिताभ को निमंत्रित नहीं किया। यह प्रीमियर अंधेरी के सिनेमैक्स में रखा गया था। इसमें अमिताभ को छोडकर बालीवुड की लगभग सभी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था।
बताया जाता है कि अमिताभ ने मिथुन को ऐश अभि के विवाह में नहीं बुलाया था, जिस वजह से मिथुन ने अपने को अपमानित महसूस किया। ज्ञात हो कि मिथुन और अमिताभ ने अग्निपथ व गंगा, जमुना और सरस्वती जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था।
मिथुन अग्निपथ में अपनी भूमिका को लेकर खुश नहीं थे और इस फिल्म के लिए अमिताभ को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। तब से उनके बीच सबंध मधुर नही रह गये थे।
ज्ञात हो कि मिथुन ने शाहरुख खान, गोविंदा, सलमान खान, सलीम खान, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, अरबाज खान और अलवीरा आदि को आमंत्रित किया था। शत्रु के बाद मिथुन की अमिताभ से नाराजगी जाहिर हुई है। मेरे ख्याल से बालीवुड के जितने भी लोग अमिताभ से नाराज हैं, उन्हें संगठित होकर एक क्लब बना देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications