बॉलीवुड की चाहत नई 'मिस इंडिया' को

शनिवार को मुंबई में सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता रहीं पार्वती ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया, "मैं मुंबई में ही पली बढ़ी हूं और सिनेमा की शौकीन हूं। यदि मुझे अच्छा मौका, पैसा और बेहतरीन कलाकारों का साथ मिले तो फिल्में जरूर करना चाहूंगी।"
मुंबई के मिठीबाई कॉलेज से कला स्नातक पार्वती ने बताया कि बचपन से ही वह सौंदर्य प्रतियोगिता में जीतने का सपना देखती थी।
गेहुंआ रंग की लंबी, सुंदर पार्वती ने बताया, "जब मैं सातवीं कक्षा में थी तब सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय को सौंदर्य प्रतियोगिता में जीतते हुए देखा था। तभी मैंने तय कर लिया कि एक दिन मैं भी उनकी तरह बनूंगी।"
वह कहती हैं,"इस ताज ने मेरी ही नहीं, मेरे माता-पिता और दोस्तों की चाहतें भी पूरी कर दी हैं।"
पार्वती व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमबीए) करना चाहती हैं। वह मानती हैं कि फैशन और फिल्मों की दुनिया में आने से पहले कोई दूसरा विकल्प तैयार रखना भी जरूरी है।
पार्वती ने बताया, "एक ही रात में मेरी दुनिया पूरी तरह बदल गई है। इस जीत से पहले मैं अपने वार्डरोब से कोई भी टी-शर्ट निकालकर दोस्तों के साथ कहीं भी जा सकती थी लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है।"
पार्वती ने कहा, "कोई भी स्त्री अकेली पूरी दुनिया को ढोकर नहीं चल सकती। पृथ्वी पर जीवन रहे, इसके लिए पुरुष व स्त्री, दोनों का होना आवश्यक है।"


Click it and Unblock the Notifications