मिनी माथुर के घर आएगा नन्हा मेहमान

मिनी और कबीर खान की दूसरी संतान अगस्त महीने में आने वाली है। लेकिन अफ़सोस की बात है कि बच्चे के पिता कबीर खान ही उस वक्त मिनी के पास नहीं होंगे।
वो इस देश के बाहर यशराज फ़िल्म का निर्देशन कर रहे होंगे जिसमें जॉन अब्राहम और कैटरिना कैफ हैं। उल्लेखनीय है कि कबीर ने इससे पहले यशराज फ़िल्म की काबुल एक्सप्रेस का भी निर्देशन किया है जिसने बॉक्स ऑफिस में औसत कारोबार किया था।
मिनी ने इंडियन आइडल 4 करने से मना कर दिया है लेकिन उनका कहना है कि इंडियन आइडल 5 को वो ज़रुर करेंगी। हमारी तरफ़ से भी मिनी और कबीर को बहुत-बहुत बधाई...


Click it and Unblock the Notifications