..................... Mimoh is better dancer than Me: Mithun | मिथुन से अच्छा डांसर है मिमोह - Hindi Filmibeat

मिथुन से अच्छा डांसर है मिमोह

By Staff

Mimoh Mithun Chankraborty
मिथुन चक्रवती ने एक समय में अपने बेहतरीन डांस से बालीवुड में हलचल मचा दी थी. उनकी डिस्को डांसर फिल्म बेहद हिट हुई थी और मिथुन को बेहतरीन डांसर माना गया. लेकिन उनका बेटा मिमोह तो डांस के मामले में अपने बाप मिथुन से भी दो कदम आगे है. बेटे की इस योग्यता पर मिथुन भी फूले नहीं समाते हैं.

मिथुन का कहना है कि मिमोह डांस के मामले में उससे कई कदम आगे है. हालांकि उन्होंने मिमोह को डांस में स्वयं ट्रेनिंग दी है लेकिन मिमोह ने कडी मेहनत कर अच्छा डांस सीखा और बालीवुड को मिमोह के रुप में बेहतरीन डांसर मिलेगा.

मिथुन ने कहा कि यह सही है कि मिमोह की शक्ल उस पर नही गई है और वह अपनी मां से मिलता जुलता है. मिथुन ने हंसते हुए कहा कि यदि मिमोह उसके जैसा होता तो उसे बालीवुड में कडा संघर्ष करना पडता जिस तरह कि उन्होंने किया था.

मिथुन ने अपने बेटे को लांच करने के लिए फिल्म का निर्माण नहीं किया. इस पर मिथुन का कहना है कि आखिर बालीवुड में गाडफादर की जरुरत क्यों है. वे जब बालीवुड में आये तो उनका कोई गाडफादर नहीं था और वे कडी मेहनत से सफलता के शिखर पर पहुंचे थे फिर वे भला क्यों किसी को लांच करें, भले ही वह उनका बेटा ही क्यों न हो. मिमोह के लिए वे कई फिल्म बनाकर उसे स्टार नहीं बना सकते. वाकई मिथुन जैसा सिद्धांतवादी बाप मिलना बालीवुड में मुश्किल है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X