..................... Masumi wishes to fly an aircraft | मासूमी ने ढूंढा एक नया करियर ऑप्शन - Hindi Filmibeat

मासूमी ने ढूंढा एक नया करियर ऑप्शन

By Staff

अभी पिछले दिनों संजय गुप्ता की 'दस कहनियां" में नज़र आई मासूमी भले ही सिने दर्शको की पहली पसंद न हो मगर कुछ फिल्मकारों की पहली पसंद ज़रूर है. इन फिल्मकारों में संजय गुप्ता भी एक हैं. क्यों है इस पर चर्चा न करें तो बेहतर होगा. फिलहाल हम आपको जो खबर देने वाले हैं आप उस पर गौर फर्माइए.

सभी लोगों की तरह मासूमी मखिजा ने भी नव वर्ष पर संकल्प लिया है और वह यह है किइस साल वह किसी भी सूरत में एयर क्राफ्ट चलाना सीखेंगी. इसके लिए उन्होंने बारामती के पास एक फ्लाइंग क्लब में बात भी की है. आगे उनका कंहना है 'मैं इस विषय में काफी गंभीर हूं इसलिए बारामती के अलावा मैं दूसरे फ्लाइंग क्लब भी देख रही हूं. इसे आप रिसर्च भी कह सकते हैं.

फिल्म 'मकबूल" के अलावा फिल्म 'वो लम्हे" में भी मासूमी के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है मगर क्या कहें उनकी किस्मत को जो उन्हें सफलता तक पहुंचने में ज़रा भी मदद नहीं कर रही है. खैर वैसे हम यही कहेंगे कि अगर मासूमी इसे वाकई गंभीरता से लें तो वह इसके ज़रिए न सिर्फ अपना सपना पूरा करेंगी बल्कि अपने लिए दूसरे करियर का भी जुगाड कर लेंगी.

आखिर पसंद तो उनकी है. हमें क्या ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X