ख़ुद को निर्देशित करेंगी मनीषा कोइराला

इन दिनों मनीषा को फ़िल्म निर्देशित करने का भूत सवार हुआ है। हॉलीवुड की चर्चित फ़िल्म प्रिमोनिशन को हिन्दी में बनाने का विचार मनीषा के मन में आया और उन्होंने अब ठान लिया है कि निर्देशन के साथ वो इस फ़िल्म में एक्टिंग भी करेंगी।
इस बारे में मनीषा ने बताया है कि आने वाले एक-दो सालों में वो पूरी तरह से निर्देशन के क्षेत्र में कदम भी रख लेंगी। फिलहाल मनीषा को आप सभी फ़िल्म 'सिर्फ़' में के के के साथ देखेंगे जिसका निर्देशन राजतेश नायर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications