..................... I am happy from my personal & professional life | फिल्मी और व्यक्तिगत जीवन से खुश मनीषा - Hindi Filmibeat

फिल्मी और व्यक्तिगत जीवन से खुश मनीषा

By Staff

Manisha Koirala
काफी समय से फिल्मों से दूर रहीं बालीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के पास इस समय खुश होने के कई कारण हैं। यह खुशी नई फिल्म 'एक सेकेंड' में दोहरी भूमिका के लिए ही नहीं हैं बल्कि उन्हें एक नए साथी के मिलने की भी है।

पार्थो घोष की फिल्म 'एक सेकेंड' की अधिकांश शूटिंग मलेशिया में की गई है और इसमें मनीषा की प्रमुख भूमिका है। उनके साथ अभिनेता जैकी श्राफ और पाकिस्तानी कलाकार भी दिखाई देंगे।

फिल्म 'बांबे' में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने एक विशेष बातचीत में बताया, "मैं पार्थो घोष की नई फिल्म 'एक सेकेंड' में महत्वपूर्ण किरदार में हूं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक क्षण भी आपके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को बदल सकता है।"

नए पुरूष मित्र की बात को स्वीकारते हुए मनीषा ने बताया, "यह सही है मेरे जीवन में एक अमेरिकी मित्र है। वह बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। मैं इससे पहले कभी इतनी खुश नहीं थी। हमारे रिश्ते को कोई नाम मिलने से पहले मैं उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहती।"

मार्च में उनकी अनुपस्थिति में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ' में अभिनेता के. के. मेनन की दमित पत्नी की भूमिका के बारे में मनीषा ने कहा, "यह बहुत ही अच्छी फिल्म थी। मैंने इसमें पति द्वारा सताई महिला के किरदार को निभाते समय बहुत आनंद लिया। उस समय मेरे पापा का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मैं रिलीज के दौरान उपस्थित नहीं हो पाई थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X