..................... Manish Malhotra Blasts Vidya Balan | मनीष मल्होत्रा भड़के विद्या बालन पर - Hindi Filmibeat

मनीष मल्होत्रा भड़के विद्या बालन पर

By Staff

Vidya Balan
हे बेबी में विद्या बालन के कपडों को लेकर काफ़ी आलोचना हुई थी और विद्या को कई समारोह में मजाक का पात्र भी बनना पड़ा था. लेकिन विद्या हर जगह इसी बात की सफ़ाई देती रहीं कि ये सब मनीष मल्होत्रा के कारण हुआ है.

मनीष ने जान बूझकर विद्या को इतना अजीबो गरीब लुक दिया था. इतना ही नहीं विद्या ने तो यहाँ तक कह दिया कि मनीष में कपडों की कोई समझ ही नहीं है.

आख़िर हर किसी के बर्दाश्त की एक सीमा होती है और मनीष के सब्र कि भी इंतहां हो गई. उन्होंने अपनी सारी भड़ास विद्या के ऊपर निकाल ही दी. हालांकि मनीष ने विद्या के सामने ये बात नहीं की लेकिन मनीष ने बयान दिया है कि विद्या का शरीर बेडौल है.

विद्या के ऊपर कोई कपड़ा अच्छा लग ही नहीं सकता. अगर विद्या ये समझती है कि उस पर हर तरह के कपड़े अच्छे लगेंगे तो उसे बहुत बड़ी ग़लतफहमी है. अगर विद्या को मेरे बनाये कपड़े पसंद नहीं आ रहे थे तो मुझे एक बार फोन करके बोल देती. लेकिन उसने ऐसा नहीं किया बल्कि अब सारी जगहों पर गाती फ़िर रही है.

इस पर विद्या और भी ज़्यादा जल-भुन गई हैं और मनीष को सुनाने का मौका ढूँढ रही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X