..................... Mallika got scared in Essel World | तमाशा देखने वालों से घबराई मलिका - Hindi Filmibeat

तमाशा देखने वालों से घबराई मलिका

By Staff

Mallika Sherawat
बालीवुड की सेक्स बम माने जाने वाली मलिका शेरावत पर आजकल शराफत का भूत इस कदर चढ गया है कि उसने एक फिल्म के गाने की शूटिंग में उस समय नाचने से मना कर दिया जब उसने वहां तमाशा देखने वालों की भीड देखी.

तमाशबीनों से घबराकर वह सारे दिन अपनी वैनिटी वैन में बैठी रही और शूटिंग करने से ही मना कर दिया. अगले दिन जब उसे सुरक्षा रक्षकों की सुरक्षा मुहैया कराई गई तभी वह शूटिंग के लिए राजी हुई.

फिल्म अगली और पगली के एक गाने की शूटिंग एसेल वर्ल्ड में चल रही थी जिसमें हिस्सा लेने के लिए मलिका शेरावत और रणवीर शोरी आये. मलिका जब गाने की शूटिंग पर अपनी कमर हिला रही थी, तभी उसे महसूस हुआ कि वहां तमाशा देखने के लिए काफी भीड इकट्ठी है और सब के सब घूर घूरकर उसके मटकती हुई कमर को देख रहे हैं.

इससे मलिका घबरा गई और अपनी वैनिटी वैन में जाकर बैठ गई और शूटिंग करने से ही मना कर दिया. बेचारी डांस डायरेक्टर पोनी वर्मा को मजबूर होकर सिर्फ रणवीर शोरी को ही लेकर शूटिंग करनी पडी. मलिका ने अगले दिन फिर तभी शूटिंग की जब उसे सुरक्षा के लिए सुरक्षा रक्षक उपलब्ध कराये गये.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X