मान गए मल्लिका
मल्लिका शेरावत अन्य नायिकाओं की तरह भले ही मीडिया फ्रेंडली न हो मगर सुर्खियों में बने रहना उन्हें बहुत अच्छी तरह आता है. वैसे इस बार उनका नाम सुर्खियों में आने की सही वजह है क्योंकि काम ही उन्होंने ऐसा किया है.
दरअसल हर दूसरी नायिका से कॉम्प्लेक्स रखने वाली और अपने आपमें रहने वाली मल्लिका ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'मान गए मुगले आज़म" की शूटिंग खत्म होने की खुशी में फिल्म से जुडे हर शख्स को एक ग्रैंड पार्टी दी. इस पार्टी में करीब 120 लोग हाज़िर थे और सभी मल्लिका का गुणगान कर रहे थे. पार्टी के लोगों के साथ फिल्म के निर्माता रतन जैन भी मल्लिका की खुलकर तारीफ कर रहे थे. उनका कहना है कि मल्लिका फिल्म से जुडे सभी लोगों से काफी खुश है और सबका धन्यवाद देने के लिए उसने यह पार्टी दी.
उनका यह भी कहना था कि इस पार्टी को सबने इसलिए भी अधिक इंजॉय किया क्योंकि यह न्यू ईयर का मौका था और लोगों ने विशेष रूप से मल्लिका से यह उम्मीद नहीं की थी. संजय छैल की फिल्म 'मान गए मुगले आजम" में मल्लिका अनारकली का किरदार निभा रही है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इस फिल्म में मल्लिका ने मधुबाला की तरह एक्टिंग करने की कोशिश की है. मल्लिका, मधुबाला की तरह अनारकली के रूप में दर्शकों को कितना लुभा पाती है यह तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा.
फिलहाल यह जानकर अच्छा लग रहा है कि मल्लिका सिर्फ दिल ही नहीं सोने का दिल रखती है.


Click it and Unblock the Notifications