मान गए अनारकली
'कई बार बच्चों से हम कुछ ऐसी बातें सीखते हैं जो हमें ताउम्र याद रहती है. ऐसा ही कुछ मल्लिका शेरावत के साथ भी हुआ है. आपको याद होगा हिमेश और हंसिका मोटवानी की पहली फिल्म 'आपका सुरूर" में मल्लिका मैडम भी साथ थी. उन दिनों मल्लिका पन्द्रह वर्षीय हंसिका से काफी परेशान और नाराज़ थी क्योंकि सेट पर वह मल्लिका को न सिर्फ आंटी कहती थी बल्कि शूटिंग के दौरान वह मुंह बना बनाकर उन्हें काफी चिढाती भी थी.
अगर यह कहा जाए तो गलत न होगा कि हंसिका से प्रेरित होकर मल्लिका अपनी अगली फिल्म 'मान गए मुगल ए आज़म" के सेट पर सारी कसर अपने दूसरे को स्टार से निकाल रही हैं. सेट पर उपस्थित लोगों का कहना है कि मल्लिका अपने को स्टार के के मेनन और राहुल बोस को परेशान करने में लगी रहती थी. विशेष रूप से मल्लिका, के के मेनन को उस समय अजीब अजीब चेहरे बनाकर चिढाती हैं जब वह शूटिंग में व्यस्त रहते है.
इस बात की पुष्टि करने के लिए जब हमनें इस फिल्म के निर्देशक संजय छेल से बात की तो उन्होंने हमें सारी बात बताई. उन्होंने कहा “हां यह सच है सेट पर मल्लिका इस तरह की शरारतें करती रहती है. वह सेट पर जब भी आती है तो अनारकली की तरह सेट पर उपस्थित सभी लोगों को झुककर सलाम करती है. वैसे मल्लिका ही नहीं इसमें उनका साथ देते हैं परेश रावल. यह दोनों के के और राहुल को बहुत चिढाते हैं.“ उन्होंने आगे बताते हुए कहा “राहुल को इस बात से कोई फर्क नहीं पडता क्योंकि 'प्यार के साइड इफेक्ट्स" में मल्लिका, राहुल की को स्टार रह चुकी है. मगर सबसे ज़्यादा परेशानी के के को होती हैं. जब वह इस तरह की हरकतें करती है तो वह काफी असहज हो जाते हैं. उनका काला चेहरा लाल होकर जामुन की तरह सुर्ख हो जाता है.“
वैसे संजय का मानना है कि मल्लिका ज़िंदगी से भरी हुई है और उसके शरारतों से माहौल गुलज़ार रहता है. अच्छा हुआ मल्लिका के इतने शरारत से भी माहौल गुलज़ार बना रहा कहीं के के उनके शरारत को गंभीरता से ले लेते तो न सिर्फ माहौल बदल जाता बल्कि संजय का चेहरा भी बदलकर के के की तरह जामुन बन जाता.


Click it and Unblock the Notifications