माधुरी की दर्जन भर बच्चों की तमन्ना

बच्चों का ज़िक्र करते हुए माधुरी शरमा गयीं और बोली कि उन्हें बचपन से ही बच्चों से बहुत लगाव था और वो हमेशा अपनी माँ से कहा करती थी कि उन्हें एक दर्जन बच्चे चाहिए।
फिलहाल माधुरी के दो बेटे हैं। एक पाँच साल का और दूसरा तीन साल का। इन दोनों के जन्म के बाद माधुरी ने दर्जन भर बच्चों का ख्याल अपने दिल से निकाल दिया।
उल्लेखनीय है कि माधुरी के बड़े बेटे का नाम एरिन और दूसरे का नाम रयान है। एरिन के जन्म से पहले माधुरी बहुत ही नर्वस थी लेकिन उसे पहली बार गोद में उठाते ही उनका सारा दर्द दूर भाग गया।
इस समय माधुरी अपने एक्टिंग कॅरिअर पर धयान दे रही हैं और जल्द ही अपनी नई फ़िल्म के साथ बड़े परदे पर दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications