..................... Maana's kicking some Dutt | बीच बाज़ार मान्यता ने किया तमाशा - Hindi Filmibeat

बीच बाज़ार मान्यता ने किया तमाशा

By Staff

Manyata Dutt
हाल ही में मान्यता दत्त जो कि संजय दत्त की नई नवेली दुल्हन हैं ने बीच बाज़ार में तमाशा खड़ा कर दिया. वैसे भी इन दिनों वो संजय दत्त की कमाई को लुटाने में लगी हुई हैं और ज़ोरों से शोपिंग कर रही हैं.

मुम्बई के बांद्रा इलाके में कपडों की एक नई दुकान खुली है जिसमें डिजाइनर टी-शर्ट की अच्छी रेंज है. मान्यता मैडम पहुँच गयीं वहाँ अपने और संजू बाबा के लिए शोपिंग करने. मान्यता ने संजू के लिए करीब 15 टी-शर्ट खरीदी जो करीब 3500 से 10500 के बीच की कीमत की थी.

अफ़सोस कि दत्त को ये कपड़े छोटे हो गए. करीब एक हफ्ते के बाद मान्यता इन कपडों को वापस करने पहुँच गई लेकिन वहाँ के मेनेजर ने उन्हें बताया कि ये हमारे नियम के विरुद्ध है. कपड़े अगर वापस करने हैं तो 1 हफ्ते के पहले करें. इस पर मान्यता का दिमाग ख़राब हो गया और अनाब-शनाब बोलने लगीं.

इतना ही नहीं मान्यता ने संजय दत्त के नाम की धमकी भी दे डाली. हालांकि इस बारे में ना तो मान्यता ने और न ही उस दुकानदार ने किसी भी बात कि पुष्टि की है.

ये तो हद्द ही हो गई मान्यता. भाई तो संजू बाबा है लेकिन गुंडाराज तो आपका चल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X