करीना, अमीषा और लारा भी बिकनी में

इन्हीं दोनों की राह पर अब लारा दत्ता भी निकल पड़ी हैं। ख़बर है कि लारा अपनी आने वाली फ़िल्म 'ब्लू' में बिकनी में दिखाई देंगी। अब बिकनी में दिखेंगी तो ज़ाहिर है कि पानी में तैरना तो पड़ेगा ही। लारा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें पानी से बहुत डर लगता था और उन्हें तैरना भी नहीं आता था।
लेकिन जैसे ही उनके पास इस फ़िल्म का प्रस्ताव आया तो उन्होंने कमर कस ली। इसका परिणाम ये निकला कि लारा अब बहुत अच्छी तैराकी जानने लगी हैं। और स्विम सूट में दिखने को एकदम तैयार हैं।
अब देखना ये है कि बिकनी में इन तीनों अभिनेत्रियों से कौन सबसे खूबसूरत नज़र आता है।


Click it and Unblock the Notifications