भूतों ने डराया लारा दता को

लारा ने बताया कि उसे और उसके स्टाफ को जिस महल में ठहराया गया था वह किसी भूतों वाली फिल्म की जगह लग रही थी. वह जब सोने के लिए गई तो अचानक कमरे का पंखा अपने आप चलने लगा और फिर बंद हो गया. इतना ही नहीं बाथरुम के दरवाजे भी चर्र चर्र की आवाज के साथ बंद और खुल रहे थे. और कमरे की लाइट भी अपने आप झिलमिलाने लगी.
इससे वह बहुत बुरी तरह डर गई और उसे महसूस हुआ कि यहां कुछ तो गडबड है. हालांकि उसने प्रत्य्क्ष रुप से तो भूत को नहीं देखा लेकिन उसे लग रहा था कि महल में भूत जरुर है. यहां तक कि उसका मेकअप करने वाली लडकी को भी तेज बुखार आ गया. इसके बाद लारा ने फिल्म के निर्माता को सारी बात बताई और तुरंत अपने स्टाफ के साथ दूसरी जगह रहने चली गई. जान है तो जहान है.
हमारे ख्याल से तो अब भट्ट बंधुओं को उस राजमहल में तुरंत पहुंचकर राज 2 की शूटिंग शुरु कर देनी चाहिए. लोकेशन भी असली है और शूटिंग भी असली होगी, बस कलाकार इसके लिए राजी हो जाने चाहिए.


Click it and Unblock the Notifications