अपना नंबर किसी को नहीं दूंगी

लारा दत्ता का सुस्त पडा़ कैरियर फिल्म पार्टनर के बाद जो़र पकडा़ है। वह बहमास में फिल्म ब्लू की शूटिंग कर रही है। एक सहायक निर्देशक ने बताया कि उसे लारा ने मैसेज दिया कि वह उससे संपर्क करे, लेकिन उसे लारा का मोबाइल नंबर ही नहीं मालूम था और इस वजह से वह उससे संपर्क नहीं कर पा रहा था। इसके बाद लारा के सहायक ने फिर उसे फोन किया और तब जाकर वह लारा से बात कर पाया। सहायक निर्देशक ने बताया कि लारा के इस व्यवहार से केवल समय और ऊर्जा की बरबादी होती है।
बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार वैसे तो सभी स्टार अपने मोबाइल नंबर को लेकर सतर्क रहते हैं लेकिन इंडस्ट्री में वे अपने व्यावसायिक सहयोगियों और संबंधित व्यक्तियों को नंबर दे देते हैं लेकिन लारा ने तो हद ही कर दी और इससे सिर्फ उसका ही नुकसान है। तो क्या माना जाये कि लारा डीनो के प्यार में अपने को इतना असुरक्षित समझ रही है कि उसे किसी पर विश्वास ही नही है।


Click it and Unblock the Notifications