सिनेमाहाल में लारा, डीनो का इलू इलू

बताया जाता है कि दोनो फिल्म 10,000 बी सी का रात्रि शो देखने बांद्रा के एक सिनेमाहाल में गये. वे शो शुरु होने से थोडा पहले ही आये और बिल्कुल किनारे की सीट पर बैठ गये. फिल्म देखना तो दरअसल दोनो का बहाना मात्र था क्योंकि थोडी देर बाद ही डीनो ने लारा का हाथ अपने हाथ में पकड लिया और आलिंगनद्ध होकर उसे चुंबनो से नहलाने लगे. लारा भी डीनो को खुलकर सहयोग दे रही थी. सिनेमाघर में दर्शकों का ध्यान लारा व डीनो की तरफ था लेकिन दोनो को इस बात की कोई परवाह नहीं थी.
हालांकि दर्शक सीट पर बैठे दोनो के रोमांस का नजारा अपनी आंख से करने के ख्वाहिशमंद थे लेकिन सिनेमाहाल में अंधेरा होने के कारण साफ साफ नहीं दिखाई दे रहा था कि डीनो लारा से किस हद तक प्यार कर रहे हैं. खैर दर्शकों को जितना दिखा, वे तो उसी से खुश हो गये. शायद इसीलिए कहते हैं, बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दीवाना.


Click it and Unblock the Notifications