बेटी के लिए फिल्म में आइटम नंबर

'ओमकारा' और 'यू, मी और हम' जैसी फिल्में बना चुके निर्माता मंगत ने गुरुवार सुबह कहा कि वह 'हाल-ए-दिल' के लिए दो अतिरिक्त गाने तैयार करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती से अनुरोध भी किया है।
उल्लेखनीय है कि फिल्म पूरी तरह तैयार हो चुकी है। उसका संपादन भी पूरा हो चुका है। यहां तक कि म्यूजिक एलबम भी रिलीज हो चुका है।
मंगत ने कहा, "इस फिल्म के लिए हम अतिरिक्त गीत फिल्मा रहे हैं। हमें लगा कि फिल्म को युवाओं से जोड़ने के लिए इसमें मजेदार, हल्के-फुल्के आइटम गीत की डालने की जरूरत है।"
प्रीतम ने कम समय में ही बेहतरीन काम कर दिखाया है। नृत्य निर्देशक गणेश आचार्य ने सबसे अच्छा काम कराया है।
बालीवुड में बेटी को लाने के संबंध में मंगत कहते हैं, "बेटा निर्देशन में जाना चाहता है जबकि बेटी अभिनय करना चाहती थी। मैंने उसकी मदद की है, लेकिन आप उसकी काबिलियत परदे पर देखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications