निर्माता से नाराज कोईना मित्रा

निर्माता की इस हरकत पर गुस्से से बिफरते हुए कोईना ने कहा कि उसके संवाद की डबिंग दूसरी अभिनेत्री से क्यों करवाई गई। उसने पूछा कि कौन कहता है कि वह हिंदी नहीं बोल सकती।
कोईना ने कहा कि उससे डबिंग करवाने के लिए निर्माता ने तारीख ले ली थी लेकिन फिर बिना बताये ही दूसरी अभिनेत्री से डबिंग करवा ली। फिल्म में उसके चरित्र और दृश्य से न्याय नहीं किया गया।
कोईना ने कहा कि इससे उसे काफी निराशा हुई है। निर्माता ने उसके सारे किए धराये पर पानी फेर दिया है, जबकि उसकी भूमिका के लिए निर्देशक अनंत महादेवन ने काफी मेहनत की थी।


Click it and Unblock the Notifications