..................... Khali's Kushti | महान खली की 'कुश्ती' - Hindi Filmibeat

महान खली की 'कुश्ती'

By Staff

Khali
डब्लू डब्लू ई चैम्पियन महान खली का मुंबई आगमन चर्चा का विषय बना हुआ है। बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने खली की मुलाकात जहां अपने बच्चों से करवाई, वहीं सचिन तेंदुलकर भी इस महान पहलवान से मिलने का लोभ नहीं छोड पाये। खली ने अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया।

खली ने अपनी फिल्मी पारी भी वीनस की फिल्म कुश्ती से शुरु की है. वीनस ने इस खुशी के अवसर पर जुहु के सन एंड सैंड होटल में शानदार पार्टी का आयोजन किया। फिल्म में खली के साथ राजपाल यादव और नरगिस हैं। पार्टी में वीनस के मुखिया रतन जैन, गणेश जैन, भरत शाह, निर्देशक टी के राजीव वर्मा, मनोज जोशी, शमा सिकंदर और कोरियोग्राफर पोनी वर्मा आदि मौजूद थे।

समारोह की शुरुआत पुरस्कार समारोह से हुई जिसमें खली को आई एफ बी बी (इंटरनैशनल फेडरेशन आफ बाडी बिल्डिंग अवार्ड) से सम्मानित किया गया। इसमें आईएफबीबी के कार्यकारी सहायक अमित स्वामी भी उपस्थित थे। खली ने समारोह में उपस्थित अपने प्रशंसकों का दिल न तोडते हुए उनके साथ भी समय बिताया और उन्हें आटोग्राफ दिये। समारोह में सभी मेहमानों का स्वागत टीवी कलाकार सिद्धार्थ कानन कर रहे थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X