..................... Katrina purchased bunglow in London | कैटरीना ने खरीदा लंदन में बंगला - Hindi Filmibeat

कैटरीना ने खरीदा लंदन में बंगला

By Staff

Katrina Kaif
बॉलीवुड में हिट होने के बाद कैटरिना ने लंदन में अपने लिये बंगला खरीद लिया है। इस बंगले में उसकी मां सहित नौ बहने रह रही हैं। कैटरिना लंदन में ही पली बढी़ है और एक छोटे से घर में पूरा परिवार गुजारा करता था। कैटरिना जब मुंबई आ गई और फिल्मों में हिट हो गई तो उसकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत हो गई कि उसे बंगला खरीदने में कोई परेशानी नहीं हुई।

ज्ञात हो कि बॉलीवुड में कैटरिना को स्थापित करने में सलमान खान ने उसकी काफी सहायता की थी। यही वजह थी कि कैटरिना ने अपनी उम्र से दुगने बडे़ सलमान खान को अपना ब्वायफ्रैंड बना लिया। इससे सलमान जो कि ऐश्वर्या द्वारा ठुकराये जाने से गमगीन हो रखे थे, उनकी जिंदगी में कैटरिना के रुप में फिर से खुशी लौट आई। सलमान खान इस समय जहां 40 की उम्र पार कर चुके हैं, वहीं कैटरिना की उम्र 25 साल से भी कम है।

कैटरिना ने लंदन के हेम्पस्टेड में बंगला खरीदा है। उसका पूरा परिवार नये बंगले में रहने चला गया है। कैटरिना की सभी बहने इस नये घर में काफी खुश हैं। इससे पहले वे एक छोटे से अपार्टमेंट में रहते थे। जहां उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब अगर सलमान खान कभी लंदन गये तो वे नये बंगले में अपनी होने वाली नौ सालियों से मिलने भी जा सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X