..................... Katrina won't be in 'Bachna E Haseeno' | कैटरीना कैफ की भूमिका कटी - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ की भूमिका कटी

By Staff

Katrina Kaif
'बचना ऐ हसीनों' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि फिल्म की लंबाई अधिक होने के कारण कैटरीना कैफ वाले दृश्य को हटा दिया गया है। इस दृश्य की शूटिंग अभी नहीं हुई थी।
आनंद ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "फिल्म बचना ऐ हसीनों से कैटरीना की भूमिका वाले दृश्य को यदि नहीं हटाया जाता तो यह शायद भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्म बन जाती।"

उन्होंने कहा, "हालांकि कैटरीना को इस बारे में बताना आसान नहीं था। लेकिन वह फिल्म देखने के बाद हमारे नजरिए से सहमत हो गई।"

उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म से कैटरीना को हटाना किसी को भी अच्छा नहीं लगा। इस फिल्म में कैटरीना एक स्थापित अभिनेत्री थी बाकी सभी तो नए कलाकार हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका में हैं और बिपाशा बसु, मिनिशा लाम्बा और दीपिका पादुकोण भी प्रमुख किरदार में दिखाई देंगे।

उन्होंने बताया कि उनकी यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

निर्देशक सिद्धार्थ को उम्मीद है कि वह अपने पंसदीदा कलाकार आमिर खान, इरफान खान और के. के. मेनन के साथ जल्दी ही फिल्म बनाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X