कैटरिना ने बहन को लगाया फिल्मी चस्का
कैटरिना कैफ का स्वयं का कैरियर तो बालीवुड में कुछ खास तो नही चल पा रहा है. वह तो भला हो ब्वायफ्रैंड सलमान खान का जिसकी वजह से बालीवुड में टिकी है.
लेकिन एक बार जिसे फिल्मी चस्का लग जाता है, वह इसे स्वयं तो छोड नहीं पाता है, साथ ही घर के बचे खुचे लोगो को भी ले आता है.
यही हाल कैटरिना कैफ का भी हो गया है. वह अब अपनी19 वर्षीय बहन इसाबेला को भी बालीवुड में लाने की तैयारी कर रही है. इतना ही नहीं बालीवुड में जिन लटको झटको की जरुरत हीरोइन को पडती है, उसका पूरा मार्गदर्शन वह कर रही है.
कैटरिना चाहती है कि उसकी बहन पूरी तैयारी के साथ बालीवुड में आये और उसे सफल होने के लिए सलमान खान जैसे प्रेमी की जरुरत ही नही पडे.
हालांकि स्वयं सलमान ने अपनी इस भावी साली को बालीवुड की ऊंच नीच व भले बुरे के बारे में काफी कुछ जानकारी दी है, जो कि इसाबेला के लिए वाकई उपयोगी साबित होगी.
इसाबेला ने बालीवुड में अपने कदम जमाने के लिए हिंदी के साथ अभिनय और डांस सीखने की तैयारी शुरु कर दी है.


Click it and Unblock the Notifications