सलमान के साथ फिल्म पसंद नही: कैटरिना

By Staff

Katrina Kaif
कैटरिना कैफ यूं तो सलमान खान की गर्लफ्रैंड के रुप में जानी जाती है और कैटरिना को बालीवुड में हीरोइन के रुप में स्थापित करने में सलमान की भूमिका रही है. अब जबकि कैटरिना का जादू बालीवुड में चलने लगा है तो वह सलमान के साथ फिल्में करने में हिचकचा रही है. वह भले ही सलमान की गर्लफ्रैंड हो लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को व्यावसायिक जिंदगी से दूर ही रखना चाहती है.

कई निर्माता व निर्देशक यह सोचकर कि कैटरिना सलमान की गर्लफ्रैंड है, उसे सलमान के साथ फिल्मों में लेने के इच्छुक हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि कैटरिना सलमान के साथ फिल्में करने के लिए उत्सुक नही है. वह दूसरे हीरो के साथ फिल्म करना पसंद कर रही है.

कैटरिना ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ब्लू और जान अब्राह्म के साथ यशराज प्रोजेक्ट की एक फिल्म अनुबंधित की है. लेकिन वहीं विपुल शा की फिल्म लंदन ड्रीम्स फिल्म को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उसमें विपुल शाह सलमान को कैटरिना के साथ लेना चाहते थे. इतना ही नही उसने सलमान के बहनोई अतुल अनिल अग्निहोत्री की फिल्म हेलो को भी ठुकरा दिया. अतुल ने फिल्म में कैटरिना को एक छोटी भूमिका यह सोचकर आफर की थी कि कैटरिना उसे स्वीकार कर लेगी. लेकिन कैटरिना ने इसमें काम करने से साफ मना कर दिया.

बताया जाता है कि सलमान अनिल शर्मा की फिल्म वीर में कैटरिना को लेना चाहते हैं लेकिन ऐसा नही लगता कि कैटरिना इस फिल्म को करने के राजी होगी. बेचारे सल्लू कैट को बालीवुड का दरवाजा दिखाये और वह अब सल्लू से ही दूर भाग रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X