हॉट कहलाना पसंद नहीं: कैटरीना

By Staff

Katrina Kaif
बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ का कहना है कि वह खुद को हॉट कहलाना पसंद नहीं करती हैं।

'रेस' फिल्म में अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित करने वाली कैटरीना आने वाली फिल्म 'ब्लू' में भी एक खास अवतार में नजर आएंगी।

कैटरीना ने कहा, "मैं हॉट अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान नहीं बनाना चाहती हूं। रेस में भी सेक्सी लेडी गीत में मैंने उत्तेजक कपड़े नहीं पहनने थे।"

कैटरीना का मानना है कि वह एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, जिसे परिवार के लोग पसंद करें। दरअसल, 'रेस' में कैटरीना के किरदार को लेकर सबसे अधिक चर्चा हुई। समीरा रेड्डी और बिपाशा बसु के साथ कैटरीना ने एक अलग किरदार को पर्दे पर उतारा है।

आने वाली फिल्म 'ब्लू' में कैटरीना एक आइटम गीत में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि यह आइटम गीत काफी महंगा होगा। इस संबंध में उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं जानती कि यह गीत कितना महंगा है। लेकिन इस फिल्म में मैं एक विशेष किरदार में नजर आउंगी।"

वहीं दूसरी ओर कैटरीना ने कहा कि वह इन दिनों अपनी हिंदी सुधारने में लगी हुई हैं। इसके लिए वह आम बोलचाल में भी हिंदी भाषा का ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X