..................... Karisma-Kareena with Randhir Kapoor | करिश्मा-करीना रणधीर के साथ - Hindi Filmibeat

करिश्मा-करीना रणधीर के साथ

By Staff

Randhir Kapoor
एक समय था जब कपूर खानदान में लडकियों का हीरोइन बनना नामुमकिन था, यहां तक कि अगर कोई कपूर हीरो हीरोइन से विवाह भी कर लेता था तो हीरोइन को घर बैठना पडता था। करिश्मा कपूर ने कपूर खानदान की यह परंपरा तोड डाली थी।

हालांकि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर शुरु में अपनी बेटियों के फिल्मों में काम करने के खिलाफ रहे थे। लेकिन पहले करिश्मा और बाद में करीना ने सफल अभिनेत्री बनकर कपूर खानदान का नाम रोशन किया। इतना ही नहीं रणधीर कपूर आर के बैनर के तले बडे़ बजट की फिल्म बनाने की योजना बना रही हैं और इस काम में रणधीर की दोनो बेटियां यानि करीना और करिश्मा पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

कपूर खानदान में रणधीर चौथी पीढी के हैं। उनके परदादा दीवान बशेश्वर नाथ कपूर, दादा पृथ्वीराज कपूर, पिता राज कपूर, चाचा शम्मी कपूर, शशि कपूर और भाई श्रषि कपूर और राजीव कपूर हैं। उनकी पत्नी बबीता बीते जमाने की मशहूर हीरोइन रही है।

रणधीर ने फिल्म 1971 में कल आज और कल फिल्म में निर्देशन और अभिनय किया था। उन्होंने लगभग 37 फिल्मों में अभिनय किया और तीन फिल्म कल आज और कल, धरम करम और हिना का निर्देशन और निर्माण किया। लेकिन इसके बाद ठंडे पडे रणधीर कपूर के बैनर में करीना और करिश्मा के जुड़ने से फिर से कुछ गर्मी आने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X