बेबो ने किया शाहिद का धन्यवाद
करीना कपूर को फ़िल्म 'जब वी मेट' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड मिला है लेकिन अफ़सोस वो शूटिंग के सिलसिले में बाहर थी. करीना की बहन करिश्मा ने उनके बदले ये अवार्ड लिया.
यहाँ तक तो ठीक है लेकिन जब करिश्मा ने ये बताया कि करीना ने शाहिद का बहुत धन्यवाद किया है जो उसने इस फ़िल्म में उसका इतना साथ दिया.
शाहिद भी वहाँ पर मौजूद थे और ये सुनकर उनके होश ही उड़ गए. वैसे करीना की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी क्यूंकि ये हिम्मत तो शाहिद भी नहीं जुटा पाए.


Click it and Unblock the Notifications