ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं
करीना कपूर जिससे भी प्यार करती है, उसे दिल की गहराई से इतना चाहती है कि अपनी सीमा से भी आगे बढ जाती है. करीना से प्यार करने के बाद बेचारे सैफ का अब बुरा हाल हो रहा है.
करीना ने उस पर पूरा हक जताना शुरु कर दिया है. यह पहनो, वह मत पहनो, यह खाओ, वह मत खाओ, इस तरह से रहो, वैसे मत रहो, नशा मत करो, सिगरेट को हाथ मत लगाओ, टाइम पर आकर मिलो. कहां हो, तुरंत आओ..!
बताया जाता है कि सैफ को करीना का प्यार अब मंहगा पडने लगा है. करीना की वजह से जहां उनका फालतू खर्च ज्यादा बढ गया, वहीं करीना के तरह तरह के नखरे भी उन्हें झेलने पड रहे हैं. कुछ दिन ही हुए जब सैफ एक गोदना गुदवाने के पास गये और उनसे करीना के क नाम से गोदना अपने हाथ में गुदवाने को कहा ताकि करीना को वह अपने सच्चे प्यार का सबूत दे सकें.
लेकिन अचानक वहां करीना आ टपकी और वह सिर्फ क शब्द से ही संतुष्ट नहीं हुई बल्कि उसने गोदने वाले को हुक्म दिया कि सैफ के हाथ में केवल क नहीं बल्कि पूरा करीना नाम ही गोद दे.
बेचारे सैफ मिमयाते रह गये और गोदने वाले ने उनके हाथ में करीना का नाम गोद कर सैफ के जिस्म में करीना का नाम हमेशा के लिए अमर कर दिया. आगे चलकर क्या होगा, यह तो मालूम नहीं, लेकिन सैफ जब भी अपना हाथ देखेंगे तो उन्हें करीना की दीवानगी जरुर याद आयेगी.


Click it and Unblock the Notifications