..................... "Enough is Enough!" - Kareena reacts | बकवास बंद करो: करीना कपूर - Hindi Filmibeat

बकवास बंद करो: करीना कपूर

By Staff

Kareena at IIFA
करीना कपूर के सब्र का पानी सर के ऊपर से निकल चुका है और आखिरकार उन्होंने कह ही दिया कि बकवास बंद करो। कहीं आप लोग ऐसा तो नहीं सोच रहे हैं कि ये बात उन्होंने सैफ अली खान से कही है तो आप लोग फ़िर से ग़लत हैं। ये बात करीना ने मीडिया से कही है।

हाल ही में आईफा अवार्ड्स में परफोर्म किया और उसमें बहुत ही छोटे छोटे कपड़े पहने। इस बात पर हमारे छोटे नवाब नाराज़ हो गए और गुस्से में फंक्शन छोड़कर भी चले गए। करीना से जब इस बात की पुष्टि मांगी गई तो वो गुस्से से आग बबूला हो पड़ी और बोली कि इस बात में ज़रा सी भी सच्चाई नहीं है।

'सैफ ने अचानक यहाँ आकार मुझे आश्चर्य में डाल दिया और मैं बहुत ही खुश हुई.' इसके साथ ही करीना ने ये भी बताया कि सैफ केवल कुछ घंटों के लिए ही लंदन से आए थे और करीना का पर्फोर्मांस देखकर चले भी गए। लेकिन मीडिया ने बात का बतंगड़ ही बना डाला।

सैफ और करीना दोनों ने इस बात की घोषणा कि है कि वो दोनों अभी भी साथ हैं और आगे भी रहेंगे। मीडिया को अगर कुछ लिखना ही है तो पहले सच्चाई जान ले फ़िर लिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X