पहले शाहिद, अब सैफ बने बबीता के दुश्मन
शाहिद को जलाने के लिए करीना ने सैफ का सहारा ले लिया है ये बाततो सभी को पता है लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि करीना की माँ बबीता इस रिश्ते से एकदम खुश नहीं हैं. अलबत्ता वो शाहिद और बेबो के रिश्ते से भी खुश नहीं थीं. बबीता अपनी बेटी के लिए किसी उद्योगपति की ख्वाहिश रखती हैं और वहीं बेबो हैं की किसी को भी अपना हमदर्द बनाकर घूमती रहती हैं.
इस बारे में बबीता नें करीना को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन करीना है की मानने को तैयार ही नहीं है. उसनेतो यहाँ तक कह दिया कि बबीता की पसंदतो संजय कपूर भी थे जो फिलहाल करिश्मा के पति हैं. और जाने माने उद्योगपति भी हैं, लेकिन बहन करिश्मा को वो कितना खुश रख पाए येतो सभी जानते हैं.
जब इस बावत हमने बबीता से पूछा कि आख़िर वो क्या चाहती हैंतो उन्होंने ये कहकर टाल दिया कि ये करीना का निजी मामला है और वो अपने फैसले ख़ुद लेगी. अब देखना यह है कि आख़िर में किसे पछताना पड़ता है.


Click it and Unblock the Notifications