ऊर्जावान, स्वस्थ और सेक्सी करीना

ऐसी बात नहीं है। करीना ने अपने इस स्लिम लुक के लिए साल भर कड़ी मेहनत की है। दूसरे शब्दों में हम कहें तो बहुत बड़ा त्याग किया है। करीना की हैल्थ एक्सपर्ट रुजुता दिवाकर ने बताया कि बेबो ने अपने खाने पीने पर बहुत नियंत्रण रखा।
बीच में इस बात की अफवाह उड़ी थी कि करीना केवल ओरेंज जूस पर टिकी थी तो ये बात बिकुल ग़लत है। ना तो करीना केवल जूस पर थी और नहीं ही वो शूटिंग के वक्त बेहोश हुई। ये सब कोरी अफवाहें हैं।
करीना ने जो आहार लेना शुरू किया है उससे वो अब पहले से भी ज़्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस कर रही हैं। और इन सभी के साथ एक नए सेक्सी अवतार में भी आ गई हैं। हमारी तरफ़ से भी करीना को इस सेक्सी लुक के लिए बहुत बहुत बधाई।


Click it and Unblock the Notifications