..................... I am proud of my figure: Kareena | अपनी फिगर पर नाज है: करीना - Hindi Filmibeat

अपनी फिगर पर नाज है: करीना

By Staff

Kareena Kapoor
फिल्म 'जब वी मेट' में अपनी चुलबुली अदाओं से लोगों का दिल जीत लेने वाली बालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा कि मुझे अपनी फिगर पर नाज है।
पिछले दिनों करीना ने आश्चर्यजनक रूप से अपना वजन कम करके सबको चकित कर दिया है।

करीना के कायाकल्प ने सभी को अपनी ओर आक र्षित किया है। फिल्म 'टशन' में वह एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने दिखेंगी।

अपने बदले हुए रूप पर गर्व करने वाली करीना कपूर ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मुझे फिल्म 'टशन' के लिए इस तरह के फिगर की आवश्यकता थी। लोग कह रहे हैं कि मैं विक्टोरिया बेकहम की तरह दिखना चाहती हूं।

मुझे लगता है यह सारी बातें तब शुरू हुईं जब सैफ ने मेरे नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवाया था। यह बिल्कुल वसा ही है जैसे डेविड बेकहम ने विक्टोरिया के लिए किया था।"

करीना ने कहा कि वजन कम करने के लिए उसने कभी खाने में कमी नहीं की है और वह कभी किसी दूसरे जैसा नहीं दिखना चाहतीं। यह सब नियमित योग का परिणाम है।

उन्होंने कहा, "मेरे बारे में लिखा गया था शूटिंग के दौरान कमजोरी के कारण मैं बेहोश हो गईं थी। यह सब बकवास है। मैंने खाने-पीने में कोई कमी नहीं की है और फिल्म की मांग पर ही मैंने अपना कुछ वजन कम किया है।"

उन्होंने कहा कि 'जब वी मेट' के बाद उनके करियर में एक नया मोड़ आया है।

आने वाले दिनों में करीना विशाल भारद्वाज की 'मि.मेहता एडं मिसेज सिंह' और मणिरत्नम की 'लाजो' में प्रमुख किरदार में दिखेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सविस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X