करीना को मनाया हरमन ने

By Staff

Kareena Kapoor
करीना कपूर और प्रियंका चौपडा़ बॉलीवुड की टाप हीरोइन मानी जाती है और दोनो के बीच संबंध मधुर नहीं हैं। लेकिन इस वजह से प्रियंका के ब्वायफ्रैंड हरमन बावेजा और करीना के बीच भी तनाव पैदा हो गया था। हरमन की फिल्म लव स्टोरी 2050 में पहले करीना कपूर को लिये जाने की चर्चा थी लेकिन फिर प्रियंका इसकी हीरोइन बन गई।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब हरमन ने करीना की अभिनय प्रतिभा पर ही उंगली उठाते हुए उसे अभिनय शून्य बताया। इससे करीना बावेजा से नाराज हो गई और उसने भी बावेजा को अभिनेता मानने से इंकार दिया।

लेकिन हरमन का कहना है कि करीना उससे वरिष्ठ अभिनेत्री है और उसने करीना के बारे अर्नगल टिप्पणी की ही नहीं है और यह बेसिर पैर की बाते उडा़ई गई हैं। हरमन ने करीना को टेस्ट मैसेज भेजकर स्पष्ट किया कि उसने उसके बारे में गलत नहीं कहा है।

करीना जो कि अमेरिका में साजिद नादियाडवाला के फिल्म कमबख्त इश्क की शूटिंग कर रही है, उसने बदले में जवाब देते हुए हरमन से कहा कि उसके दिल में उसके प्रति कुछ भी गलत नहीं है और वह चिंता नहीं करे। अब हरमन और करीना की फिर से दोस्ती हो गई है और संभव है कि वे किसी फिल्म में साथ काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X