आख़िर करीना ने सैफ से बदला ले ही लिया

करीना को मौका आख़िर मिल ही गया. 25 फरवरी को शाहिद के जन्मदिन पर उन्होंने भी शाहिद को फोन किया और बहुत शुभकामनाएं दी. शाहिद उस दिन गोवा में अपने मित्रों के साथ थे. उनके एक घनिष्ट मित्र से प्राप्त जानकारी के हिसाब से करीना का फोन आया और शाहिद और उनमें सामान्य बात हुई. कुछ मित्रों ने शाहिद को बताया कि करीना उनकी पूरी ख़बर रखती हैं.
खासकर शाहिद का कॅरिअर कैसा चल रहा है इस बात की वो समय समय पर पूछ-ताछ करती रहती है. कहीं करीना का शाहिद के लिए प्यार वापस तो नहीं उमड़ रहा है. आख़िर पहला प्यार है. भुलाए नहीं भूलता.


Click it and Unblock the Notifications