..................... I can't say NO to Ekta: Karan | एकता को कभी ना नहीं: करण - Hindi Filmibeat

एकता को कभी ना नहीं: करण

By Staff

Karan Johar
निर्देशक करण जौहर ने कहा है कि वह टीवी सीरियलों की दिग्गज एकता कपूर के किसी भी आमंत्रण को न नहीं कह सकते हैं।
करण ने एकता की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छी है। उन्होंने बताया कि एकता के होम प्रोडक्शन "सी कंपनी" में दोनों मिलकर काम कर रहे हैं।

उधर, एकता ने कहा कि सी कंपनी में उनके साथ-साथ करण और महेश भट्ट भी होंगे।

"कुछ तो है" से फिल्म निर्माण की शुरुआत करने वाली एकता बीते साल "शूटआउट एट लोखंडवाला" फिल्म में संजय गुप्ता के साथ सह-निर्माता थी।

इस फिल्म के पहले करण भी अभिनय का डंका बजा चुके हैं। उन्होंने आनंद महेंद्रू के दूरदर्शन के सीरियल "इन्द्रप्रस्थ" में बच्चे और "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" में शाहरुख खान के मित्र की भूमिका निभाई थी।

एक हालिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए करण ने कहा है कि वह मधुर भंडारकर के "फैशन" में वे अभिनय नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X