..................... SRK & Big B's cold war | शाहरूख का छत्तीस का आंकडा - Hindi Filmibeat

शाहरूख का छत्तीस का आंकडा

By Staff

Karan Johar
करन जौहर के 36वें जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में मेहमानों के स्वागत की जिम्मेदारी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और काजल आनंद उठा रही थी।

पार्टी में बालीवुड की अनेक हस्तियों ने हिस्सा लिया, इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल, हरमन बावेजा, शिल्पा शेट्टी, संजय कपूर, मेहेर रामपाल, भावना पांडेय, जोया अख्तर, सोनाली बेंद्रे, गोडी बहल, रितेश साधवानी, रितेश देशमुख, फरहान अख्तर, अधुना और प्रियंका चौपडा आदि ने हिस्सा लिया।

लेकिन एक बात की हैरत हुई। वो ये कि इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियाँ जहाँ मौजूद थीं वहीं बिग बी और उनकी पत्नी जया गायब थे। ये बात किसी को भी हजम नहीं हुई। शाहरूख और अमिताभ का छत्तीसा आंकड़ा इसी से समझ में आता है।

शाहरुख ने इस मौके पर हरमन बावेजा से रोबोट डांस करने के लिए कहा जो कि उसने लव स्टोरी 2050 में किया है। इस डांस में हरमन के साथ प्रियंका चौपडा ने भी डांस किया। पार्टी का रंग देर रात्रि तक जमा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X