..................... Kangana hurt me: Aditya Pancholi | कंगना से आहत पंचोली - Hindi Filmibeat

कंगना से आहत पंचोली

By Staff

Kangana Aditya
एक समय था जब आदित्य पंचोली ने कंगना को बॉलीवुड में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन कंगना से रोमांस करके उन्हॉंने इसकी भरपूर कीमत भी वसूल कर ली थी। बाद में वे कंगना पर अपना अधिकार ही समझने लगे जिस वजह से दोनो के संबंध खराब होने लगे। नौबत मारापीटी तक पहुंच गई और दोनो अलग हो गये।

आदित्य और कंगना का आमना सामना फिल्म हाल-ए-दिल की पार्टी में एक बार फिर हुआ। पार्टी में मौजूद मेहमानों को उम्मीद थी कि कंगना और आदित्य एक दूसरे को देखकर बातें करेंगे लेकिन तब सभी हैरानी में पड़ गये जब उन्होंने देखा कि कंगना ने आदित्य की उपेक्षा की और उसकी तरफ ध्यान भी नहीं दिया। कंगना के इस व्यवहार से आदित्य आहत हो गये लेकिन फिर उन्हॉंने भी कंगना की उपेक्षा कर दी। इसके बाद दोनो अलग-अलग पार्टी में व्यस्त हो गये।

इस पार्टी में फिल्म हाल-ए-दिल के स्टार अमिता पाठक, अध्यायन सुमन और नकुल मेहता मौजूद होकर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई जिनमें वीरू देवगन, अनिल देवगन, विवेक ओबेराय, महिमा चौधरी, दिव्या दत्ता, शेखर सुमन, अल्का सुमन, उपेन पटेल, मनमोहन शेट्टी, प्रकाश झा, आनंद राज आनंद, सतीष शाह और दीपशिखा आदि उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X