बहन हो तो कंगना जैसी

ज्ञात हो कि कंगना मूल रुप से हिमाचल की रहने वाली है और वहां उसकी बहन रंगोली के एक दिलजले आशिक ने रंगोली के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था जिससे रंग़ोली का चेहरा झुलस गया था.
मुंबई के एक निजी अस्पताल में कंगना रंगोली की कास्मेटिक सर्जरी करवा रही है. इतना ही नहीं रंगोली कंगना के साथ अक्सर शूटिंग में भी आती जाती है. वह मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन के सेट पर नियमित रुप से आती है.
इस फिल्म में कंगना की महत्वपूर्ण भूमिका है. सेट पर यूनिट के सदस्यों का कहना है कि रंगोली एक अच्छी और नेक दिल लडकी है और वह सबके साथ अच्छा व्यवहार करती है.


Click it and Unblock the Notifications