..................... After Carol its Kangana Ranavat | कैरोल ग्रेसियस के बाद कंगना राणावत - Hindi Filmibeat

'फैशन' में कंगना राणावत टॉपलेस!

By Staff

पिछले लैक्मे फैशन वीक में कैरोल के बदन के कपडे जब नीचे गिरे थे तब न सिर्फ वहां उपस्थित लाखों लोगों की भौहें उपर उठ गई थी बल्कि उस फैशन शो पर कई उंगलियां भी उठी थी. फिलहाल अब फैशन जगत की सच्चाई को केन्द्र में रखते हुए मधुर भंडारकर जब 'फैशन" फिल्म बना ही रहे हैं तो उस दृश्य का फिल्म में होना लाजिमी है.

सो अपनी फिल्म को सच्चाई के करीब ले जाने के लिए उसी सीन को रुबरु फिल्माया गया. इस सीन को जिस पर बिना किसी झिझक के फिल्माया गया है वह है बॉलीवुड की ग्लैम डॉल कंगना राणावत. इस फिल्म में कंगना फेमस मॉडल दिखाई गई हैं जो इस तरह का वाकया होने के बाद अपनी टॉप पोज़िशन खो देती है और उनकी जगह प्रियंका फैशन इंडस्ट्री की टॉप क्लास मॉडल बन जाती हैं.

इस सीन के सिलसिले में मधुर अधिक न कहते हुए बताते हैं कि इस दृश्य के लिए उन्होंने कंगना के सामने बॉडी डबल का विकल्प रखा था जिसे कंगना ने ठुकरा दिया. यूं तो सभी जानते हैं कि कंगना काफी प्रोफेशनल है मगर इस सीन के ज़रिए उन्होंने मधुर को भी यह एहसास दिला दिया कि वे वाकई एक प्रोफेशनल नायिका है.

गौरतलब है कि इससे पहले इसी तरह का एक बोल्ड सीन वे महेश भट्ट की फिल्म 'वो लम्हें" में भी कर चुकी है, जिसमें वह अपने अंत:वस्त्र अपने को स्टार शाइनी आहूजा के मुंह पर फेंकती हैं.

बोल्ड सीन करने के लिए प्रसिद्ध कंगना एक बेहतरीन नयिका है यह सभी जानते हैं बावजूद उन्हें बॉलीवुड में वह जगह नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है. हमें डर है इस तरह के बोल्ड सीन करके वह महज़ एक बोल्ड नायिका बनकर ही न रह जाएं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X