कंगना को फोन की कोई ज़रूरत नहीं
जहाँ सारी दुनिया फोन में लगी रहती है वहीं कंगना को फोन की कोई ज़रूरत ही महसूस नहीं होती.
इसे फोन के प्रति अरुचि कह लें या अपने काम के प्रति समर्पण. कंगना रानावत जब शूटिंग के लिए आती हैंतो अपना फोन गाड़ी में ही छोड़कर आती है.
दिनभर उनका फोन बजता रहता है और जैसे ही वो काम से फ्री होती हैं तब आराम से बैठकर मिस काल देखकर फ़िर पलटकर फोन लगाती हैं. वाह कंगना आप तो एक मिसाल कायम कर सकती हैं.
फिलहाल कंगना मधुर भंडारकर की फ़िल्म फैशन में व्यस्त हैं और किसी फोन के लिए उनके पास वक्त नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications