कंगना हमारी बहू नहीं है

शेखर ने कहा कि निर्माता कुमार मंगत ने उसके बेटे अध्ययन के साथ नाइंसाफी की और बिल्कुल बकवास फिल्म बनाई है। उन्होंने कुमार पर भरोसा किया था लेकिन उन्हॉंने उन्हें और उनके बेटे को धोका दिया। शेखर ने कहा कि अध्ययन ने हाले दिल के कारण राज 2 जैसी फिल्मों की शूटिंग नहीं की और हाले दिल के कारण उसका सिर्फ समय खराब हुआ है।
आदित्य पंचोली ने अपने बयान में कहा कि कंगना शेखर सुमन खानदान की बहू बनने का सपना संजो रही है। इसलिए वह पार्टी में अध्ययन से काफी घुली मिली थी और ऐसे व्यवहार कर रही थी जैसे कि वह अध्ययन की पत्नी हो। पंचोली की इस बात से भी शेखर सुमन बौखला गये हैं।
शेखर सुमन ने कहा कि उसका बेटा अभी काफी छोटा है और वह दस साल तक विवाह नहीं करने जा रहा है। उसके और कंगना के बीच रोमांस खबर की बिल्कुल अफवाह है। आदित्य बिना सच्चाई जाने उनके परिवार पर इल्जाम लगा रहे हैं।
वाकई बाप हो तो ऐसा, शेखर सुमन एक जिम्मेदार पिता की भूमिका निभा रहे हैं और अपने भोले भाले बेटे का बचाव कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications