सिकंदर से निराश हुए थे जे पी दत्ता

दत्ता की सिकंदर से पहली मुलाकात ऐश्वर्या व अभिषेक के विवाह समारोह में हुई थी। दत्ता सिकंदर को देखकर बहुत प्रभावित हुए और वे सिकंदर की बालीवुड में शुरुआत अपनी फिल्म से करना चाहते थे। लेकिन सिकंदर ने जब बताया कि वे संजय गुप्ता की फिल्म से अपनी शुरुआत कर रहे हैं तो दत्ता को निराशा हुई।
सिकंदर ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि वे दत्ता साहब की फिल्म से शुरुआत नहीं कर पाये। क्योंकि उन्हें संजय गुप्ता ने अपनी फिल्म के लिए पहले ही अनुबंधित कर लिया था।
वुडस्टाक विला के फ्लाफ होने पर वाकई इस बात पर अफसोस हो रहा है कि सिकंदर ने क्यों नहीं दत्ता की फिल्म से शुरुआत की।


Click it and Unblock the Notifications