जॉन की बाहों में एक फ्रेंच लड़की
जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु के बीच बहुत दिनों के बाद कुछ कुछ ठीक होने शुरू हुआ है. हाल ही में जॉन एक फ्रेंच फ़िल्म फेस्टिवल में गए थे और जैसे ही उन्होंने एंट्री की, सबकी आंखें खुली की खुली रह गई.
जॉन अपनी बाहों में एक लड़की को लिए हुए थे लेकिन वो लड़की बिपाशा नहीं बल्कि एक फ्रेंच नायिका थी. जॉन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ये ओलिविया बोनामी है और जॉन उसे बहुत पसंद करते हैं.
उम्मीद है कि ये बात बिप्स ने ना सुनी हो. देखने वालों को तो यही लग रहा है कि जॉन और ओलिविया का रोमांस चल रहा है. क्यूंकि किसी के साथ जाना और किसी को बाहों में लेकर जाने में फर्क होता है.


Click it and Unblock the Notifications