अकबर के बेटे सलीम की पत्नी थी जोधा
जहाँ देखें वहाँ जोधा-अकबर के ही चर्चे हैं. लेकिन फिलहाल इस बात की खासी चर्चा है कि जोधा असल में अकबर की बहू थी न की पत्नी. जोधा का विवाह अकबर के बेटे जहाँगीर से हुआ था.
इस बात का खुलासा नरेन्द्र सिंह राजावत ने किया है जो राजपूत सभा के प्रमुख हैं. उन्होंने बताया कि जोधा और सलीम का बेटा शाहजहाँ था.
इतना ही नहीं जोधा असल में मोटाराजा उदय सिंह की बेटी थी जो मर्वर के थे लेकिन आशुतोष ने अपनी फ़िल्म में जोधा को अम्बर के रजा भारमल की बेटी बताया है.
नरेन्द्र सिंह राजावत का कहना है कि आशुतोष ने राजपूतों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने तो यहाँ तक कहा कि फ़िल्म की रिलीज़ पर पाबन्दी लगा दी जाए.


Click it and Unblock the Notifications