..................... Jiah is going around with an Italian Prince | जिया का इटेलियन राजकुमार से चक्कर - Hindi Filmibeat

जिया का इटेलियन राजकुमार से चक्कर

By Staff

Jiah Khan
बालीवुड में कभी ऐसा भी जमाना था जब हीरोइने कामयाब हो जाने के बाद भी इतनी भावुक हुआ करती थी कि किसी भी ऐरा गैरा से प्यार शादी करके अपने जिंदगी खराब कर लिया करती थी. लेकिन अब बालीवुड की अधिकांश हीरोइनों में इस मामले में जागरुकता आ गई है.

इसकी शुरुआत टीना मुनीम ने की, जिसने कि अनिल अंबानी जैसे धन्ना सेठ से विवाह किया और कहना न होगा कि आज अनिल भारत के सबसे बडे धन्नासेठों में से एक हैं. बालीवुड में अब हीरोइनें अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए मालदार आसामी से प्यार करती हैं और विवाह कर सुखी जीवन जीने में यकीन करती हैं.

ऐश्वर्या राय अभिषेक के साथ, काजोल अजय देवगन के साथ, टिंवकल अक्षय कुमार के साथ शादी करके सुखी विवाहित जिंदगी गुजार रही है. इतना ही नहीं इस मामले में प्रीति जिंटा भी काफी सयानी हैं. उसने भी टीना मुनीम की तरह एक खरबपति व्यावसायी नेस वाडिया को पकडकर उसे अपना ब्वायफ्रैंड बना लिया है.

लेकिन इन सबसे बढकर भी आगे निकली है जिया खान. उसने तो सीधे इटेलियन राजकुमार एलेजंद्रो को ही अपनी मोहब्बत में गिरफ्तार कर लिया है. इससे बालीवुड की अन्य हीरोइनें तो जिया की किस्मत से जलने लगी हैं, आखिरकार हाथ मारा भी तो कहां जाकर..?

जिया की हालांकि अमिताभ के साथ एक ही फ्लाफ फिल्म आई है लेकिन वह केन घोष की अनाम और आमिर खान की गजिनी में भी काम कर रही है. जिया कहना है कि वह अन्य हीरोइनो की तरह फिल्मों में सिर्फ पैसे के लिए काम नहीं करती है, बल्कि संतुष्टि के लिए करती है.

बात भी सही है जब ब्वायफ्रैंड कोई राजकुमार हो तो भला पैसे के लिए काम करने की जरुरत भी क्या है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X