जिया से पीछा छुड़ाया शाहिद ने

ख़बर है कि जिया ने शाहिद ने आलतू फालतू एसएमएस भेजने शुरू कर दिए थे जिससे शाहिद नाराज़ बताये जाते हैं। तंग आकर शाहिद ने केन घोष को सारी बात बताई और फ़िल्म में काम करने से मना कर दिया। अब भला केन शाहिद को खोकर अपनी फ़िल्म फ्लॉप क्यों करवाते इसीलिए उन्होंने जिया को निकालना बेहतर समझा।
जिया के बाद शाहिद के साथ अब कैटरिना को लिया जा रहा है। इस बारे में शाहिद और केन घोष ने चुप्पी साध रखी है। जिया ने शाहिद को अपना जिया देना चाहा और शाहिद ने जिया का जिया तोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications