जया की 'हां', बिग बी की 'ना'

अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन अभिनीत फिल्म 'सरकार राज' को भले ही मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही हो, लेकिन जया को यह फिल्म बेहद पसंद आई है।
अमिताभ ने कहा, "बैंकाक में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वर्मा से यह सवाल किया गया था, तब उनका जवाब था कि इस बारे उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं सोचा है, लेकिन जया चाहती हैं कि इसकी तीसरी कड़ी बननी चाहिए, जबकि मैं ऐसा नहीं चाहता।"
'सरकार' की तीसरी कड़ी बनाने को जया बुरा नहीं मानतीं। हो सकता है कि तीसरी कड़ी में अभिषेक की मौत के बाद नागरे साम्राज्य की कमान एक बार फिर से अमिताभ के हाथों में लौटती हुई दिखाई जाएगी।
'सरकार राज' के निर्माण के अंतिम चरण में निर्देशक के दिमाग में इसकी तीसरी कड़ी बनाने का विचार आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications