अजय देवगन की राम कपूर से नाराज़गी

राम ने बताया कि वो फ़िल्म में जय वालिया का ही किरदार निभाएंगे और करीना कपूर उनकी फेन होने का रोल करेंगी। अजय देवगन जो कि फ़िल्म में करीना के पति बने हैं की जय वालिया से खासी नाराजगी है। चूँकि उनकी बीवी करीना जय वालिया और मिहिर को पसंद करती हैं इसीलिए अजय को उनपर गुस्सा आता है।
राम को अजय के साथ ये सीन करने में बहुत मज़ा आया और उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिला। फ़िल्म में राम और अजय का आमना सामना एक बार में होता है जिसमें अजय अपना गुस्सा जय वालिया और मिहिर पर निकालते हैं।
अब देखना ये है कि राम कपूर इस फ़िल्म से लोगों को कितना प्रभावित कर पाते हैं। क्या इस फ़िल्म के बाद राम के लिए बोलीवुड के रास्ते खुल जायेंगे??? देखने के लिए ज़रूर देखें गोलमाल 2।


Click it and Unblock the Notifications